फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: रेगुलेटर घुमाने पर भी धीमा चल रहा है कूलर का पंखा? ये छोटी सी चीज बदल दें तो आंधी जैसी मिलेगी हवा

Tue, 23 Jun 2026 08:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की अब तक 38 किस्ते जारी हो चुकी है। ऐसे में लाभार्थी महिलाएं अब अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इस योजना की अगली किस्त कब आ सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना - फोटो : AI
Ladli Behna Yojana 38th Installment: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके लिए 'लाड़ली बहना योजना' चलाती है, जो सीधे उनकी जेब और खुशियों से जुड़ी है। इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार के लिए की गई थी।

इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये की राशि भेजी जाती है। अभी तक इस योजना की 37 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिसके बाद अब बहनें अगली यानी 38वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि 38वीं किस्त कब जारी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
सागर जिले से जारी हुई थी पिछली किस्त - फोटो : AdobeStock
सागर जिले से जारी हुई थी पिछली किस्त
इस योजना की पिछली (37वीं) किस्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र से 14 जून को सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई थी। इस सफल भुगतान के बाद से ही राज्य की करोड़ों लाड़ली बहनें अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हर महीने की 10 तारीख तक आता है पैसा - फोटो : AdobeStock
हर महीने की 10 तारीख तक आता है पैसा
लाड़ली बहना योजना का नियम बहुत सीधा और पक्का है, जिसके तहत सरकार हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच बहनों के खाते में पैसे डाल देती है। इस बार भी पूरी उम्मीद है कि अगली किस्त का पैसा बिना किसी देरी के तय समय पर आपके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

4 of 5
योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी नियम - फोटो : AdobeStock
योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी नियम

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ बेहद जरूरी नियम और शर्तें तय की हैं, जिनका पालन करना हर आवेदक महिला के लिए अनिवार्य है। सबसे पहली शर्त यह है कि आवेदन करने वाली महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो योजना के तहत 21 से 60 वर्ष के बीच की  महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ ही, परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या आयकर दाता न हो और 5 एकड़ से अधिक जमीन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन बहनों की रुक सकती है अगली किस्त? - फोटो : AdobeStock
किन बहनों की रुक सकती है अगली किस्त?
अगर आप चाहती हैं कि आपकी अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में आए, तो तुरंत अपने बैंक जाकर कुछ जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता पूरी तरह चालू हो, उसमें आधार लिंक हो और साथ ही डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और ई-केवाईसी एक्टिव होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें