फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooking Hacks: सब्जी को लंबे समय तक फ्रेश रखने से लेकर चाकू की धार तेज करने तक, ये लाइफ हैक्स बनाएंगे काम आसान

Fri, 06 Jan 2023 10:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cooking Hacks - फोटो : Istock
Cooking Hacks: हमारे रोजमर्रा के कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें हम काफी आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, जानकारी न होने के कारण इन छोटी-छोटी चीजों को करने में हमारा समय काफी बर्बाद हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने कुछ छोटो छोटे कामों को आसान बना सकते हैं। इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। आइए जानते हैं - 

अंडों को छीलने का तरीका

अंडों को उबालने के बाद उसको छीलते समय लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप अंडों को उबालने के बाद आसानी से छीलना चाहते हैं। ऐसे में उबलने के बाद अंडों को क्रैक करें। उसके बाद उसे थोड़ी देर के लिए ठंडे पानी में रख दें। इसके बाद आप आसानी से अंडों को छील सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
pasta vegetable - फोटो : istock

हरी सब्जियों को लंबे समय तक ऐसे रखें फ्रेश

अगर आप लंबे समय तक हरी सब्जियों को फ्रेश रखना चाहते हैं। ऐसे में आप एक प्लास्टिक के बैग में हवा भरकर सब्जियों को रख दें। इसके बाद आपने जिस बैग में सब्जियों को रखा उसे फ्रीज में स्टोर कर दें। ऐसा करने से सब्जियां लंबे समय तक ताजी रहेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Cooking Hacks - फोटो : Istock

ऐसे बढ़ाएं चाकू की धार

कई बार लंबे समय तक चाकू का इस्तेमाल करने के बाद उसमें से धार चली जाती है। इस कारण सब्जियां या किसी दूसरी चीज को काटने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। 

Life Hacks: नल से लीक हो रहा है पानी, तो इस आसान तरीके सें करें उसको फिक्स

4 of 5
Cooking Hacks - फोटो : Istock
आप चाकू की धार तेज करने के लिए सिरेमिक कप के बेक पार्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर चाकू को रगड़ने से उसकी धार तेज हो जाएगी। इस आसान तरीके से आप अपने चाकू की धार को तेज कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
onion garlic - फोटो : istock

प्याज काटते समय रखें इस बात का ध्यान

अगर प्याज काटते समय आपकी आंखों से पानी आता है। ऐसे में आप प्याज को काटने से पहले उसे पानी में थोड़ी देर के लिए रख दें। पानी में कुछ देर प्याज डालने के बाद उसे काटते वक्त आपकी आंखों से पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें