How to Get Confirm Tatkal Ticket: होली के त्योहार पर घर जाने की होड़ में ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ज्यादातर लोग आखिरी समय पर यात्रा प्लान करते हैं और फिर सहारा होता है केवल तत्काल कोटे का। लेकिन ऐसे समय में तत्काल टिकट बुक करना भी आसान नहीं है, क्योंकि सीटें खुलते ही कुछ ही मिनटों में भर जाती हैं।
अगर आप भी होली की भीड़भाड़ के बीच तत्काल कोटे से कंफर्म टिकट पाना चाहते हैं तो पहले से तैयारी बेहद जरूरी है। सही समय, तेज इंटरनेट, सही जानकारी और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी कंफर्म सीट की संभावना बढ़ा सकते हैं। यहां जानिए तत्काल टिकट बुक करते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि त्योहार की खुशी यात्रा की परेशानी में न बदले।
विज्ञापन
2 of 7
तत्काल टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
तत्काल टिकट कब और कैसे बुक करें
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर तत्काल टिकट कब और कैसे बुक होता है तो भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार AC क्लास के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे। इसलिए समय का खास ध्यान रखकर तत्काल टिकट बुक करें। टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट या अधिकृत ऐप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 7
तत्काल टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
IRCTC अकाउंट पहले से लॉगिन रखें और प्रोफाइल अपडेट करें
तत्काल टिकट बुकिंग के समय समय की सबसे बड़ी चुनौती लॉगिन और प्रोफाइल भरना होता है। इसलिए यात्रा से पहले अपने IRCTC अकाउंट में लॉगिन कर लें और प्रोफाइल अपडेट करें। इसमें यात्री का नाम, उम्र, लिंग, सरकारी आईडी और मोबाइल नंबर पहले से सेव होने चाहिए। ऐसा करने से बुकिंग प्रक्रिया तेज़ और परेशानी मुक्त हो जाती है।
4 of 7
तत्काल टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : FREEPIK
तेज़ और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए इंटरनेट की स्पीड और स्थिरता महत्वपूर्ण है। धीमे कनेक्शन या बार-बार डिस्कनेक्ट होने से सीट जल्दी भर सकती है। मोबाइल डेटा या वाई-फाई का तेज और भरोसेमंद स्रोत इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
तत्काल टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
पेमेंट के लिए तेज विकल्प चुनें
भुगतान के लिए UPI, नेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड का विकल्प चुनें। डिजिटल वॉलेट या अन्य पेमेंट माध्यमों में कभी-कभी लेन-देन धीमा हो सकता है। तेज़ पेमेंट विकल्प से बुकिंग जल्दी पूरी होती है और सीट रिफंड की संभावना भी सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
6 of 7
तत्काल टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik
ऑटो-फिल या मास्टर लिस्ट फीचर का उपयोग करें
IRCTC ऐप और वेबसाइट में ऑटो-फिल और मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करें। इससे नाम, आयु, आईडी और मोबाइल नंबर पहले से भर जाते हैं। मिनटों की बचत से कंफर्म टिकट पाने की संभावना बढ़ती है।
तत्काल टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
एक से अधिक डिवाइस से कोशिश करें
कई लोग टिकट बुक करने के लिए एक ही समय में मोबाइल, टैब और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। इससे सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि कभी-कभी किसी एक डिवाइस पर नेटवर्क या सर्वर में समस्या हो सकती है।
इन टिप्स को अपनाकर आप तत्काल कोटे से कंफर्म टिकट पाने की संभावना बढ़ा सकते हैं और होली या किसी भी त्योहार में यात्रा के दौरान परेशानियों से बच सकते हैं।