फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: होली के लिए बुक की है ट्रेन टिकट तो पहले चेक करें लिस्ट, रेलवे ने कैंसिल की ये ट्रेनें

Thu, 26 Feb 2026 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi 2026 Train Cancelled: अगर आपने भी होली अपनों के साथ मनाने के लिए यानी घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। क्योंकि रेलेव ने कई ट्रेनों को 3 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : Amar Ujala
Train Cancelled News In Hindi: भारतीय ट्रेनों से हर रोज लाखों-करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। कोई घूमने जाता है तो कोई अपने काम के सिलसिले में एक शहर से दूसरे शहर जाता है आदि। जैसे, अब होली का त्योहार आ रहा है तो लोगों ने अपने-अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकटें बुक की हैं।

दरअसल, एक बड़ा तबका अपने घरों से दूर रहता है जो त्योहारों पर घर जरूर जाता है, लेकिन अगर आप इस होली ट्रेन से घर जाने वाले हैं तो एक बार अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। क्योंकि रेलवे ने 3 मार्च तक कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में आपको घर जाने में दिक्कत न हो, इसलिए अपनी ट्रेन के स्टेटस की जानकारी जरूर लें। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रीगण आगे कैंसिल ट्रेनों की सूची देख सकते हैं और ट्रेनें कैंसिल होने का कारण भी जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : AdobeStock
क्यों कैंसिल हुईं हैं ट्रेनें?
  • भारतीय रेलवे द्वारा बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड जैसे:- ट्रैक मेंटेनेंस का काम, कई जगह पटरियों की मरम्मत हो रही है, तो कई जगहों पर पुराने पुलों को दुरुस्त किया जा रहा है
  • इसलिए रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए कैंसिल किया गया है
  • हालांकि, ये काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की स्पीड और उनका संचालन बेहतर होने में मदद मिल सकेगी
विज्ञापन

3 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : AdobeStock
कौन-कौन सी ट्रेनें की गई हैं कैंसिल?
  • कामाख्या-आनंद विहार और आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15621/22) 26 और 27 फरवरी को कैंसिल रहेगी
  • हटिया-आनंद विहार और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12873/74) 26 और 27 फरवरी को कैंसिल रहेगी

4 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : AdobeStock
  • हरिहर एक्सप्रेस बरौनी-अंबाला और अंबाला-बरौनी (ट्रेन नंबर 14523/24) 26 फरवरी यानी आज कैंसिल है
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22198) जो झांसी से कोलकाता जाती है, 27 फरवरी तक कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

5 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : AdobeStock
  • डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15903/04) 27 फरवरी और 1 मार्च तक के लिए कैंसिल रहेगी
  • कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22197) जो कोलकाता से झांसी तक सफर तय करती है, वो 1 मार्च तक कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

6 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : AdobeStock
  • उपासना एक्सप्रेस हावड़ा-देहरादून और देरहादून-हावड़ा (ट्रेन नंबर 12327/28) 27 और 28 फरवरी तक के लिए कैंसिल की गई
  • मालदा टाउन-नई दिल्ली और नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14003/04) 26 और 28 फरवरी तक के लिए कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

7 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : AdobeStock
  • जनसेवा एक्सप्रेस अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर (ट्रेन नंबर 14617/18) 28 फरवरी और 2 मार्च तक के लिए कैंसिल रहेगी
  • गया-कामाख्या और कामाख्या-गया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15619/20) 23 और 24 फरवरी तक के लिए कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

8 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं? - फोटो : AdobeStock
  • टाटा-अमृतसर और अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18103/04) 25 और 27 फरवरी को कैंसिल रहेगी
  • संतरागाछी-आनंद विहार और आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22857/58) 2 और 3 मार्च तक के लिए कैंसिल रहेगी

नोट:- अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search या एप पर जा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें