Cibil Score For Car Loan: आज के समय में लोग चाहते हैं कि उन्हें भी सुख-सुविधाएं मिल जाएं। जैसे, बात अगर कार की करें तो लोग चाहते हैं कि उनके पास भी कार हो। देखा भी जाता है कि किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अपनी कार से सफर करना ज्यादा सुविधाजनक नजर आता है। अपनी कार से लोग दफ्तर जाते हैं और साथ ही कहीं घूमने या अन्य जगहों की भी यात्रा करते हैं।
अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंचने में भी अपनी कार से जाकर जल्दी पहुंचा जा सकता है, लेकिन इन सबके बीच एक चीज देखी जाती है कि बड़ी संख्या में लोग कार ईएमआई पर लेते हैं जिसके लिए वे बैंक से लोन लेते हैं। एक डाउन पेमेंट (गाड़ी की कीमत का कुछ अमाउंट) करके आप गाड़ी की बाकी कीमत को ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको सिबिल स्कोर के बारे में जानना जरूरी हो जाता है...