Check Cibil Score: अपने आज को और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। बस कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना काम करता है। लोग अपनी इस कमाई से अपनी जरूरतों को तो पूरा करते ही हैं। साथ ही अपने भविष्य के लिए बचत भी करते हैं। पर जीवन में कई ऐसे मौके आते हैं जब लोगों को किसी न किसी काम के लिए लोन लेना पड़ जाता है। घर के लिए, कार के लिए, शादी के लिए आदि अन्य कामों के लिए लोग लोन लेते हैं। पर कई बार देखने में आता है कि लोग लोन लेने बैंक चले तो जाते हैं, लेकिन उनका सिबिल स्कोर कम होने के कारण उनका लोन मंजूर नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो पहले ही पेटीएम एप के जरिए अपना सिबिल स्कोर मुफ्त में चेक कर सकते हैं, जिससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं। इससे आप आगे की दिक्कतों से बच पाएंगे। तो चलिए सिबिल स्कोर चेक करने के तरीके के बारे में जानते हैं...