फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: जान लीजिए वो नंबर जिस पर मिस्ड कॉल करके जान सकते हैं अपने पीएफ खाते का बैलेंस, और भी हैं तरीके

Tue, 02 May 2023 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का मिस्ड कॉल नंबर क्या है? - फोटो : istock
Check PF Balance: कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है, ताकि उनकी आजीविका चलती रही और उन्हें पैसों की दिक्कत न हो। बात अगर नौकरी पेशा लोगों की करें तो सैलरी के अलावा इनका पीएफ भी कटता है। दरअसल, कंपनी के साइज के हिसाब से वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ खाता खोला जाता है और फिर हर महीने उनकी सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर इसमें जमा किया जाता है। यही नहीं, सरकार की तरफ से इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, कई लोग ऐसे हैं जिन्हें ये नहीं पता कि उनके पीएफ खाते में कुल कितने पैसे जमा हैं। अगर आपको भी अपने पीएफ खाते के बैलेंस के बारे में जानकारी नहीं है, तो चलिए आपको एक ऐसा नंबर बताते हैं जिससे आप घर बैठे ही अपने पीएफ खाते में जमा कुल पैसों के बारे में जान पाएंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का मिस्ड कॉल नंबर क्या है? - फोटो : istock
इस एक नंबर से चेक कर सकते हैं अपने पीएफ खाते का बैलेंस:-

स्टेप 1
  • आप इस 011-22901406 नंबर के जरिए अपने पीएफ खाते में जमा कुल पैसों के बारे में घर बैठे ही जान सकते हैं
  • बस आपको इस नंबर पर एक मिस्ड कॉल करनी है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का मिस्ड कॉल नंबर क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • ध्यान रहे कि अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी पीएफ खाते से लिंक नंबर से ही मिस्ड कॉल करें
  • मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद आपको पीएफ ऑफिस की तरफ से एक मैसेज प्राप्त होगा
  • इसमें आपके बैलेंस के बारे में आपको जानकारी दी गई होगी।

4 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का मिस्ड कॉल नंबर क्या है? - फोटो : Istock
बैलेंस चेक करने का ये भी है एक तरीका:-

स्टेप 1
  • आपके पीएफ खाते में हर महीने कितने पैसे जमा हो रहे हैं, कुल बैलेंस क्या है आप ये ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ के पासबुक वाले लिंक passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाना है
  • यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का मिस्ड कॉल नंबर क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर अपनी मेंबर आईडी चुन लें
  • अब आपको 'व्यू पासबुक (ओल्ड फुल)' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप यहां पर अपना कुल बैलेंस, हर महीने कितने पैसे खाते में जमा हुए और कितना ब्याज मिला आदि सब जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें