हमारे पास जितने भी दस्तावेज मौजूद हैं, उनमें से वैसे तो सभी अपनी-अपनी जगह पर जरूरी हैं। लेकिन आधार कार्ड की अहमियत इन सबसे थोड़ी ऊपर ही मानी जाती है। भारत के प्रत्येक नागिरक को इसे बनवाना अनिवार्य होता है। पहचान बताने के लिए, बैंक में खाता खोलने के लिए, लोन लेने के लिए, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए और सिम कार्ड लेने जैसी कई अन्य सुविधाओं से जुड़ने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसे जारी किया जाता है। वैसे तो आधार कार्ड पोस्ट के जरिए आपके घर पहुंचता है, लेकिन पिछले कुछ समय में देश डिजिटल की तरफ बढ़ा है। ऐसे में आधार कार्ड भी ई-आधार कार्ड के रूप में उपलब्ध होने लगा है। लेकिन क्या ये वैध है? ऐसे सवाल आपके मन में जरूर होंगे? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...