Portable Room Heater: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में धीरे धीरे ठंड का प्रभाव काफी बढ़ने लगा है। ठंड के सीजन में अपने आप को गर्म रखने के लिए हम कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। हालांकि, इन उपायों का असर कुछ समय के लिए ही होता है। कई बार लोग अपने कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर्स का उपयोग करते हैं। गौरतलब बात है कि इन रूम हीटर्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इनका देर तक उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। महंगे होने के कारण कई बार लोग इन रूम हीटर्स को अफॉर्ड भी नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार पोर्टेबल रूम हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। ये रूम हीटर पोर्टेबल होने के साथ काफी सस्ते भी हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -