फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Hacks: ठंड में धूप न निकलने के कारण सूख नहीं रहे हैं कपड़े, तो अपनाएं ये शानदार टिप्स

Wed, 09 Nov 2022 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Winter Hacks - फोटो : Istock
सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो गई है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव काफी बढ़ने लगा है। ठंड के सीजन में धूप काफी कम निकलती है। ऐसे में इस दौरान कपड़ों को सुखाना काफी मुश्किल हो जाता है। सर्दियों के सीजन में कम धूप निकलने की वजह से कपड़ों को सूखने में काफी समय लगता है। कई बार हमको किसी जरूरी जगह पर जाना होता है। ऐसे में कपड़ों के न सूखने की वजह से हम काफी परेशान हो जाते हैं। वहीं ठंड के सीजन में जिन कपड़ों को हम पहनते हैं, वो काफी मोटे होते हैं। इस कारण इन कपड़ों को सूखने में समय की काफी ज्यादा खपत होती है। अगर सर्दियों के सीजन में आप भी कपड़ों के देरी से सूखने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप ठंड के मौसम में अपने कपड़ों को सुखा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Winter Hacks - फोटो : Istock
ठंड के मौसम में आपको एक साथ सभी कपड़ों को नहीं धोना चाहिए। आप जब अपने कपड़ों को धोएं। ऐसे में आपको पानी को अच्छे से निचोड़ लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Winter Hacks - फोटो : Istock
इस बात का खास ध्यान रखें कि कपड़ों में ज्यादा पानी न रह जाए। इसके बाद उन कपड़ों को रात में हैंगर में करके पंखे के नीचे रख सकते हैं। इससे रात में आपके कपड़े आसानी से पंखे के नीचे सूख जाएंगे।

4 of 5
Winter Hacks - फोटो : Istock
आपको सर्दियों के सीजन में एक के ऊपर एक कपड़ों को रखकर नहीं सुखाना चाहिए। ठंड के सीजन में ज्यादा तेज धूप नहीं निकलती है। ऐसे में दो कपड़े एक साथ नहीं सूख पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Winter Hacks - फोटो : Istock
वहीं अगर आपको कहीं पर जल्दी जाना है और आपके कपड़े हल्के सूखे हुए हैं। इस स्थिति में आप उन कपड़ों पर आयरन कर सकते हैं। ऐसा करने पर वो कपडे़ पहनने लायक हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें