फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar AC in India: बिजली बिल की टेंशन खत्म, घर लगवाएं ये सोलर एसी, जानिए कितना है कीमत

Sun, 14 Aug 2022 05:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar AC - फोटो : Istock
Cheap Solar AC in India 2022: गर्मियों का सीजन चल रहा है। पिछले सालों के मुकाबले इस साल गर्मी का प्रभाव काफी ज्यादा है। ऐसे में कई लोग अपने घरों में कूलर और एसी लगवा रहे हैं। हालांकि, कूलर और एसी को घर में लगवाने के बाद जो चीज हम लोगों को सबसे ज्यादा तंग करती है। वह अधिक मात्रा में आने वाला बिजली का बिल है। गर्मियों के सीजन में घर का बिजली बिल काफी ज्यादा आता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के सीजन में आने वाले अधिक बिजली बिल से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक खास सोलर एसी के बारे में बताने वाले हैं। ये एक खास तरह का सोलर एसी है। इसका उपयोग करने के लिए आपको बिजली की नहीं बल्कि सूरज की रोशनी की जरूरत होगी। हालांकि, सोलर एसी को खरीदने के लिए आपको नॉर्मल एसी के मुकाबले ज्यादा पैसों को खर्च करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Solar AC - फोटो : Istock
बात अगर इसकी कीमत की करें, तो सोलर एसी की क्षमता के मुताबिक इसका प्राइस भी अलग-अलग है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो औसत क्षमता वाले सोलर एसी की बाजार में कीमत 99 हजार रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा आपको ज्यादा क्षमता वाले सोलर एसी को खरीदने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Solar AC - फोटो : Pixabay
घर पर एसी का उपयोग करने पर साधरणता 3 से लेकर 5 हजार रुपये तक बिजली का बिल आता है। ऐसे में आप सोलर एसी को इंस्टॉल करके अपने घरों में अच्छी मात्रा में बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। सोलर एसी का इस्तेमाल करने के लिए आपको सोलर पैनल की जरूरत होगी।

4 of 5
Solar AC - फोटो : Pixabay
कई लोग अपने घरों में अब सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरणों को लगवा रहे हैं। इन्हें लगवाने पर आपके घर में बिजली बिल की काफी बचत होती है। इसके अलावा आप इनका लंबे समय तक उपयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar AC - फोटो : Pixabay
ऐसे में अगर आपका बजट सोलर एसी खरीदने की अनुमति देता है। इस स्थिति में आप सोलर एसी को खरीदकर अपने घरों में लगवा सकते हैं। सोलर एसी घर में लगाने के बाद आप अच्छी मात्रा में बिजली बिल की बचत कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें