फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: इस तरह से आप भी बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान भारत कार्ड, जानें क्या है तरीका

Sun, 14 Aug 2022 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Ayushman bharat Yojana Registration Process - फोटो : अमर उजाला
Ayushman Bharat Yojana Registration: देश में गरीब और वंचित तबके तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2018 में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया था। यह एक एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। सरकार देश भर में एक बड़ी आबादी को इस बीमा कवर के अंतर्गत कवर करना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बाद लाभार्थी को एक गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकता है। आयुष्मान भारत स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश भर में बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से कमजोर लोग इस योजना में आवेदन करके लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Ayushman bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच करनी है। इसके लिए आपको https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करके Am I Eligible के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Ayushman bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करना है। इसके बाद स्क्रीन पर पात्रता की जांच के लिए दो ऑप्शन्स दिखाई देंगे। यहां आपको अपने राज्य का चुनाव करना है। 

4 of 5
PM Ayushman bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
अब आपको कई कैटेगरी शो होंगी। आप इनमें से किसी भी कैटेगरी का चुनाव करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। पात्रता की जांच करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Ayushman bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
जनसेवा केंद्र पर एजेंट आपके दस्तावेजों का सत्यापन करके योजना में आवेदन करेगा। इसके बाद आपको जनसेवा केंद्र से पंजीकरण संख्या मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिल जाएगा। इस कार्ड की मदद से आप केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें