Cheap Solar AC in India 2022: गर्मियों का सीजन चल रहा है। पिछले सालों के मुकाबले इस साल गर्मी का प्रभाव काफी ज्यादा है। ऐसे में कई लोग अपने घरों में कूलर और एसी लगवा रहे हैं। हालांकि, कूलर और एसी को घर में लगवाने के बाद जो चीज हम लोगों को सबसे ज्यादा तंग करती है। वह अधिक मात्रा में आने वाला बिजली का बिल है। गर्मियों के सीजन में घर का बिजली बिल काफी ज्यादा आता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के सीजन में आने वाले अधिक बिजली बिल से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक खास सोलर एसी के बारे में बताने वाले हैं। ये एक खास तरह का सोलर एसी है। इसका उपयोग करने के लिए आपको बिजली की नहीं बल्कि सूरज की रोशनी की जरूरत होगी। हालांकि, सोलर एसी को खरीदने के लिए आपको नॉर्मल एसी के मुकाबले ज्यादा पैसों को खर्च करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -