Date of Birth Change in Aadhaar Card: आपको बैंक खाता खुलवाना है या बैंक में कोई काम है, सिम कार्ड लेना है, लोन लेना है, अपनी पहचान बतानी है आदि। ऐसे ही कई अन्य तरह के कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। इसमें कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं।
इसमें फिंगर प्रिंट से लेकर नाम, पता जैसी अन्य जानकारियां होती हैं। इसी तरह आधार कार्ड में आपकी जन्मतिथि भी होती है। वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो जाती है। अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप उसे कैसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवा सकते हैं...