Vaishno Devi Yatra Plan In 2000 Rupees: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है, और इस अवसर पर माता वैष्णो के दर्शन का उत्साह हर भक्त के मन में रहता है। नवरात्रि का पर्व नौ दिन तक चलता है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस खास अवसर पर भक्तों का उद्देश्य केवल पूजा करना ही नहीं बल्कि यात्रा का अनुभव और धार्मिक अनुशासन भी होता है।
अगर आप दिल्ली से मां वैष्णो के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो सही योजना और बजट बनाना जरूरी है। इस लेख में हम आपको पूरी यात्रा का बजट, यात्रा का तरीका, ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था सहित हर जरूरी जानकारी देंगे। इससे आप अपने नवरात्रि यात्रा को आरामदायक, सुरक्षित और सस्ता बना सकते हैं, और माता के दर्शन का पूरा आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मां वैष्णो के दर्शन का बजट प्लान
- फोटो : Adobe stock
वैष्णो देवी यात्रा के लिए कैसे जाएं?
दिल्ली से यात्रा के लिए आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। इसके लिए नई दिल्ली से शुरू होकर आपकी यात्रा का अंतिम गंतव्य जम्मू तवी रेलवे स्टेशन होगा। आप बजट यात्रा कर रहे हैं इसलिए स्लीपर क्लास का टिकट बुक करें। स्लीपर क्लास की ट्रेन टिकट लगभग 355-400 रुपये आती है। ट्रेन लगभग 12-13 घंटे में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
3 of 6
मां वैष्णो के दर्शन का बजट प्लान
- फोटो : Adobe stock
स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने का तरीका
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुृंचने के बाद आपको सबसे पहले कटरा जाना पड़ेगा। इसके लिए आपको साधारण बसें जम्मू रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर दूर स्थित राज्य सड़क परिवहन बस स्टैंड से आसानी से मिल जाएंगी जबकि लग्जरी बसें रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर से उपलब्ध हैं। जम्मू से कटरा तक 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। अगर आप बस से यात्रा कर रहे हैं तो आपको महज 35 से 100 रुपये ही खर्च करने होंगे।
4 of 6
मां वैष्णो के दर्शन का बजट प्लान
- फोटो : Adobe stock
कटरा पहुंचने के बाद माता के भवन की दूरी 13 किलोमीटर रह जाती है जिसे टट्टू, डंडी के सहारे, हेलिकॉप्टर या पैदल चलकर तय किया जा सकता है। यहां आपको पिठू (कुली) भी मिल जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि हम बजट यात्रा कर रहे हैं इसलिए पैदल ही माता के भवन जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
मां वैष्णो के दर्शन का बजट प्लान
- फोटो : Adobe Stock
कटरा में कहां रुकें?
मंदिर के पास बजट लॉज, धर्मशाला या गेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं। साधारण धर्मशाला में प्रति रात 300-400 रुपये खर्च होंगे। खाने के लिए हल्का भोजन घर से पैक कर सकते हैं या रास्ते में सस्ते ढाबे से 150-200 रुपये में खाना मिल सकता है। यहां जगह-जगह पर भंडारे भी चलते हैं, जहां आप पेटभर सकते हैं। अगर आप चाहें तो दर्शन करके रात की ट्रेन से दिल्ली के लिए वापसी भी कर सकते हैं। इससे आपको रात में रुकने के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे।