PM Kisan Yojana Rules 2026: 13 मार्च को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में आ जाएगी। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कौन से किसान इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Yojana Latest Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है ताकि उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके।
समय-समय पर सरकार लाभार्थियों की जांच भी करती है, जिसके कारण कई किसानों के नाम सूची से हट जाते हैं। इस बार इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को आएगी, जिसका आधिकारिक एलान भी हो गया है। ऐसे में किसान ये ये पहले से ही जान लें कि किन किसानों को 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Amar Ujala
1. जिनकी ई-केवाईसी नहीं होगी
सरकार ने योजना में e-KYC को अनिवार्य किया है। इसका मतलब है कि किसानों को अपने आधार नंबर के जरिए पहचान और बैंक जानकारी ऑनलाइन वेरिफाई करनी होती है। अगर कोई किसान e-KYC पूरी नहीं करता, तो उसकी किस्त रुक सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Adobe Stock
2. जमीन का सत्यापन न होना
योजना का लाभ उठाने के लिए किसान की भूमि का सत्यापन जरूरी है। जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने पर या सही जानकारी न होने पर नाम हटा दिया जा सकता है।
4 of 7
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Adobe Stock
3. आयकरदाता होना
जो किसान आयकर भरते हैं, वे योजना के पात्र नहीं हैं। यह स्कीम विशेष रूप से कम आय वाले किसानों के लिए है। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार में स्थायी कर्मचारी योजना के लिए योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Adobe Stock
4. भूमि स्वामित्व न होना
योजना केवल उन किसानों को लाभ देती है जिनके नाम पर कृषि भूमि है। अगर किसी और के नाम पर जमीन है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता, भले ही वो आपके पिता के नाम पर हो।
विज्ञापन
6 of 7
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Adobe stock
ऐसे चेक कर लें स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना की किस्त मिलेगी या नहीं, तो सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां आपको ‘Know Your Status’ वाला विकल्प मिलेगा। अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। अगर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो ‘Know Your Registration Number’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके इसे आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर आगे बढ़ें।
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : AdobeStock
यह स्टेप सुनिश्चित करता है कि आपका डेटा सही तरीके से वेबसाइट पर दर्ज हो और आपको सही स्टेटस दिखाई दे। इसके बाद आपको ‘Get Details’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। कुछ ही सेकंड में आपके सामने आपका स्टेटस खुल जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।