फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damage Chain Tips: फंस रही है कपड़े या बैग की चेन, तो इन उपायों से घर पर ही करें ठीक

Fri, 18 Apr 2025 09:19 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपड़ों, बैग, या पर्स की चेन का फंसना एक ऐसी आम समस्या है, जो हर किसी को कभी न कभी जरूर परेशान करती है। जिपर का अटकने से कई बार जरूरी काम भी रुक जाता है। इसे आसानी से घर पर ही ठीक किया जा सकता है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैग का चेन - फोटो : Adobe Stock
Damage Chain Tips: कपड़ों, बैग, या पर्स की चेन का फंसना एक आम समस्या है, जिसका अनुभव लगभग हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी जरूर लिया होता है। ये एक ऐसी छोटी सी समस्या है जो किसी भी समय बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। चाहे जल्दी में तैयार हो रहे हों या कोई खास मौका हो, जिपर का अटकना सिरदर्द बन सकता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से फंसी चेन को मिनटों में ठीक किया जा सकता है। ऐसे में बहुत से लोग बाजार जाकर दुकान पर ठीक कराते हैं। दुकान पर जाकर चेन ठीक करना अपने आप में एक बड़ा काम है, साथ ही पैसे भी खर्च होते हैं। इसलिए हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से घर बैठे ही बैग के चेन को ठीक कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बैग के चेन को ठीक करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
चेन फंसने के प्रमुख कारण
जिपर के फंसने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे चेन के दांतों में गंदगी या धूल का जमा होना, धागों का फंस जाना, या जिपर का पुराना होना और जंग लगना। जल्दबाजी में जिपर को तेजी से खींचने से भी अटक सकता है। ऐसे में आइए फंसी चेन को ठीक करने के आसान उपाय के बारे में जानते हैं।
 
ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया
विज्ञापन

3 of 5
बैग के चेन को ठीक करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
मोम या साबुन का उपयोग
मोमबत्ती या साबुन की टिकिया को जिपर के दांतों पर हल्के से रगड़ें। मोम लगाने से चिकनाई आता है, जिससे जिपर आसानी से चलने लगता है। रगड़ने के बाद जिपर को धीरे-धीरे आगे-पीछे करें। आप देखेंगे जिपर पहले ज्यादा स्मूद बिना फंसे चलने लगेगा।

ये भी पढ़ें- काम की बात: सप्ताह में फ्रिज को कितनी बार ऑफ करना चाहिए? भूलकर भी न करें ये गलती

4 of 5
बैग के चेन को ठीक करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
पेंसिल की ग्रेफाइट
पेंसिल की नोक को जिपर के दांतों पर रगड़ें। ग्रेफाइट प्राकृतिक चिकनाई देती है, जिससे फंसी चेन आसानी से खुल जाती है।  

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: EMU, DEMU, MEMU ट्रेनों में क्या है अंतर? जानें इनकी खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैग के चेन को ठीक करने के उपाय - फोटो : AdobeStock
तेल
कॉटन बड पर थोड़ा नारियल तेल, जैतून का तेल, या वैसलीन लें और जिपर के दांतों पर लगाएं। फिर जिपर को धीरे-धीरे चलाएं। तेल की मात्रा कम रखें ताकि कपड़ा खराब न हो।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें