Important Questions Related To Census: भारत में एक बार फिर से समूचे देश की जनगणना की तैयारी शुरू हो चुकी है, जो देश के हर नागरिक के भविष्य और विकास की योजनाएं बनाने के लिए बेहद जरूरी है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि जनगणना आखिर क्यों होती है और इसमें हमसे क्या-क्या पूछा जाता है। सरल शब्दों में समझें तो जनगणना सिर्फ लोगों की गिनती नहीं है, बल्कि यह सरकार को यह बताने का तरीका है कि आपके पास बिजली, पानी, घर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं हैं या नहीं।
इस जनगणना में पहली बार मोबाइल ऐप का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डाटा जल्दी और सटीक तरीके से इकट्ठा हो सकेगा। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत हर परिवार के लिए इसमें भाग लेना और सही जानकारी देना अनिवार्य है। यह आपकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखती है, क्योंकि आपकी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की जाती। आइए इस जनगणना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं।