फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: इन क्षेत्रों में फिलहाल एआई नहीं छीन सकता है आपकी नौकरी, एआई के गॉडफादर ने कही ये बड़ी बात

Wed, 18 Jun 2025 02:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआई ने हमारे कई कामों को जहां एक तरफ काफी आसान किया है, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है क्या इस तकनीक के आने के बाद निकट भविष्य में इंसानों की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
इन क्षेत्रों में फिलहाल एआई नहीं छीन सकता है आपकी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से होते विकास ने नौकरियों को लेकर चिताएं काफी बढ़ा दी हैं। एआई आने के बाद शिक्षा, डाटा एनालिसिस, कंटेंट क्रिएशन, कस्टमर सपोर्ट, ई-कॉमर्स आदि विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति आई है। एआई ने हमारे कई कामों को जहां एक तरफ काफी आसान किया है, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है क्या इस तकनीक के आने के बाद निकट भविष्य में इंसानों की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। एआई भले ही कामों को इंसानों के मुकाबले ज्यादा तेज और सटीक ढंग से कर सकता है। हालांकि, जमीनी हकीकत पर यह इंसानों के अनुभव के स्तर पर अभी भी काफी पीछे है। एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले ज्यॉफ्री हिंटन ने एआई को लेकर चेतावनी देते हुए कहा था कि आने वाले समय में एआई कई स्तरों पर इंसानों से बेहतर हो जाएगा। इससे करोड़ों नौकरियों पर खतरा आएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
इन क्षेत्रों में फिलहाल एआई नहीं छीन सकता है आपकी नौकरी - फोटो : Freepik
अपने एक इंटरव्यू में ज्यॉफ्री हिंटन ने बताया कि एआई का विकास जिस तेजी से हो रहा है वह हर स्तर पर इंसानों से बेहतर होता जा रहा है। इस दौरान हिंटन ने बताया कि पैरालीगल (विधिक सहायक), कॉल सेंटर कर्मचारी जैसे जो प्रोफेशन हैं वह सबसे पहले एआई के निशाने पर हैं। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन

3 of 5
इन क्षेत्रों में फिलहाल एआई नहीं छीन सकता है आपकी नौकरी - फोटो : AI
वे लोग जो साधरण बौद्धिक कार्य करते हैं, उनकी नौकरी पर सबसे ज्यादा खतरा है। एआई सबसे पहले इन लोगों को रिप्लेस करने का काम करेगा। यही नहीं क्लर्क, कोडिंग करने वाले लोग, इंजीनियर, बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारी, टीचिंग पेशे से जुड़े लोगों को भी एआई से खतरा है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
इन क्षेत्रों में फिलहाल एआई नहीं छीन सकता है आपकी नौकरी - फोटो : AI
हालांकि, एआई अभी भी कुछ ऐसे प्रोफेशन हैं जहां पर फिलहाल इंसानों को रिप्लेस नहीं कर सकता है। वे क्षेत्र जहां पर शारीरिक मेहनत करने की जरूरत है वहां एआई लोगों को फिलहाल रिप्लेस नहीं कर सकता है जैसे प्लंबर, मैकनिक या इमरजेंसी से जुड़े कार्य आदि। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन क्षेत्रों में फिलहाल एआई नहीं छीन सकता है आपकी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
इस तरह के कामों में अनप्रेडिक्टेबल होती है। इस कारण कारण फिलहाल इन कामों में एआई इंसानों की नौकरी नहीं छीन पाएगा। इस तरह के कामों को एआई या मशीनें पूरी तरह से नहीं कर सकती हैं। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें