फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: आंधी-तूफान में बाहर फंस गए हैं, तो इन जगहों पर भूलकर भी न हों खड़े

Wed, 18 Jun 2025 03:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aandhi Tufan Se Kaise Bache: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको आंधी तूफान के समय भूलकर भी खड़ा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock
Aandhi Tufan Se Kaise Bache: बीते दिनों में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी तूफान और तेज बारिश हुई है। तेज आंधी तूफान के चलते कई जगहों पर खूब तबाही भी देखने को मिली। आंधी-तूफान का मौसम अपने साथ तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी लेकर आता है। हर साल देखने को मिलता है कि कई लोग आंधी में या बिजली गिरने जैसी घटनाओं की वजह से अपनी जान गवां देते हैं। कई बार अचानक से जब तेज आंधी तूफान या बारिश आती है तो लोग उससे बचने के लिए कई बार ऐसी जगहों पर शरण ले लेते हैं, जो कि काफी खतरनाक है। आंधी तूफान में लोग पेड़ों के नीचे, बिजली के खंबों के पास या टिन की छतों के नीचे खड़े हो जाते हैं। इन जगहों पर शरण लेना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको आंधी तूफान के समय भूलकर भी खड़ा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock
अगर आप कहीं पर जा रहे हैं और अचानक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है, तो भूलकर भी पेड़ के नीचे खड़े न हों। यहां पर बिजली के गिरने का काफी ज्यादा खतरा रहता है। अगर आसमान में बिजली काफी तेजी से कड़क रही है तो इस दौरान मौबाइल का इस्तेमाल करने से बचें। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन

3 of 5
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock
वहीं अगर आप इस दौरान गाड़ी चला रहे हैं तो उसे साइड में रोककर इंडिकेटर ऑन कर दें। इस दौरान गाड़ी के शीशे बंद कर दें और अंदर ही रहें। गाड़ी को खंबे, पेड़ या बिलबोर्ड के नीचे पार्क करने की भूल न करें। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

4 of 5
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock
आपको आंधी तूफान और तेज बारिश आने पर किसी ऐसी बिल्डिंग के अंदर भी नहीं खड़ा होना चाहिए, जो निर्माणाधीन है। इसके अलावा किसी इलेक्ट्रिक पोल के नीचे खड़े होने की गलती भी न करें। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock
यही नहीं आपको इस दौरान बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर के नीचे या किसी ऊची चीज के पास भी नहीं खड़ा होना चाहिए जो टूटकर नीचे गिर सकती है। आपको इन बातों के बारे में जरूर पता होनी चाहिए। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें