Car Tips And Tricks: आज के समय हम में से कई लोगों के पास कार है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में कार से सफर करना काफी सुविधाजनक होता है। इसमें सफर करने पर आपको कंफर्ट तो मिलता है साथ ही बाहर का शोरगुल माहौल भी परेशान नहीं करता है। हालांकि, कार का इस्तेमाल करने के साथ-साथ एक नियमित समय के अंतराल पर उसकी सर्विसिंग जरूर कराते रहनी चाहिए। इससे आपकी कार की परफॉर्मेंस तो अच्छी होती ही है, साथ ही साथ उसकी माइलेज भी बढ़ती है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई दिनों तक कार को बाहर रखने पर कुछ दिनों में उस पर धूल-मिट्टी काफी जम जाती है। ऐसे में उसे एक नियमित समय अंतराल के बाद धोना पड़ता है। हालांकि, कार को धोते समय कुछ सावधानियों को जरूर बरता जाना चाहिए वरना उसमें कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।