फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Driving Tips: कार से चाहिए बेहतरीन माइलेज, तो अपनाएं इन उपायों को

Sat, 12 Feb 2022 03:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐवरेज स्पीड से चलाएं गाड़ी - फोटो : Istock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग आवागमन के लिए कार का उपयोग करते हैं। हालांकि, बीते कुछ महीनों में जिस तेजी से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। उसका नकारात्मक असर कार चलाने वालों की जेबों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई कार चलाने वालों के साथ ये आम समस्या देखने को मिलती है कि उनकी कार सही माइलेज नहीं देती है। इससे उन पर अतिरिक्त खर्चे का दबाव आता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या आ रही है, तो इसी कड़ी में आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कार की माइलेज को पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इससे आपके ऊपर आने वाले अतिरिक्त खर्चे का दबाव भी कम होगा और ईंधन भी बचेगा। ऐसे में आपकी कार कम खर्चे में लंबी दूरी तक चलेगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि उन उपायों के बारे में -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऐवरेज स्पीड से चलाएं गाड़ी - फोटो : Istock

औसत रफ्तार पर कार को करें ड्राइव

आपको कभी भी कार को तेज रफ्तार से नहीं चलाना चाहिए। तेज रफ्तार से कार को ड्राइव करने पर इंजन अतिरिक्त तेल की खपत करता है, जिसका सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ता है। आपको कार हमेशा औसत रफ्तार पर ही ड्राइव करनी चाहिए। औसत रफ्तार पर कार को चलाने से ज्यादा माइलेज मिलेगी।  

विज्ञापन

3 of 5
ऐवरेज स्पीड से चलाएं गाड़ी - फोटो : Istock

लंबी दूरी के लिए कार को करें ड्राइव

लंबी दूरी पर कार को ड्राइव करने पर वह ज्यादा माइलेज देती है। वहीं अगर आप कम दूरी के सफर के लिए कार को उपयोग में ला रहे हैं, तो आपकी कार ईंधन की ज्यादा खपत करेगी। ऐसे में आपको कार का उपयोग ज्यादातर लंबी दूरी के सफर के लिए करना चाहिए।

4 of 5
ऐवरेज स्पीड से चलाएं गाड़ी - फोटो : Istock

टायर के प्रेशर पर रखें विशेष ध्यान

आपको समय-समय पर टायर प्रेशर की जांच करते रहना चाहिए। अगर आपकी कार का टायर प्रेशर कम है, तो इसका सीधा असर कार की माइलेज पर पडे़गा। ऐसे में आपको टायर प्रेशर की जांच पेट्रोल पंप पर समय समय पर कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐवरेज स्पीड से चलाएं गाड़ी - फोटो : Istock

समय समय पर सर्विसिंग करवाएं

आपको अपनी कार की एक निश्चित अंतराल पर सर्विसिंग करानी चाहिए। सर्विसिंग के दौरान कार के सभी जरूरी हिस्सों की ऑयलिंग और उनमें आ रही दिक्कतों को खत्म कर दिया जाता है। इससे कार पहले की अपेक्षा ज्यादा माइलेज देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें