फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Tips: बिना पासवर्ड के देखनी है किसी के फोन की गैलरी, तो अभी ट्राई करें ये ट्रिक

Sat, 12 Feb 2022 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिना पासवर्ड मोबाइल की गैलरी खोलने का तरीका - फोटो : istock
आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है, और वो भी स्मार्टफोन का। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हों या फिर बुजुर्ग, हर किसी के हाथ में आपको आसानी से मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। वहीं, सबसे ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल युवा लोग करते हैं। मोबाइल में बैंकिंग का इस्तेमाल करना हो, गेम खेलना हो, तस्वीरें क्लिक करनी हो, वीडियो बनानी हो आदि सबकुछ मोबाइल फोन के जरिए हो जाता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि मोबाइल की उपयोगिता कितनी बढ़ गई है। वहीं, आजकल के स्मार्टफोन काफी सिक्योरिटी के साथ भी आते हैं। इसमें मोबाइल फोन में मौजूद सिक्योरिटी या फिर कई तरह के एप द्वारा लोग अपनी गैलरी, सोशल मीडिया एप और कॉन्टेक्ट लिस्ट को छुपा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किसी की गैलरी को बिना कोई पासवर्ड डाले एक ट्रिक से खोल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। लेकिन उम्मीद है कि आप इसका गलत इस्तेमाल तो बिल्कुल भी नहीं करेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिना पासवर्ड मोबाइल की गैलरी खोलने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे बिना पासवर्ड के खोल सकते हैं गैलरी:-

स्टेप 1
  • आज के समय में ज्यादातर लोग कई तरह के एप का इस्तेमाल करके अपनी गैलरी को लॉक करते हैं। वहीं, कई लोग मोबाइल की सिक्योरिटी के लिए सीएम सिक्योरिटी का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर ऐसे में आप गैलरी खोलना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग पर जाकर एप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
बिना पासवर्ड मोबाइल की गैलरी खोलने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब एप्स पर क्लिक करते ही आपके सामने एप की पूरी सूची आ जाएगी। यहां आपको एप लॉक वाले एप को खोजना है। एप लॉक या सीएम सिक्योरिटी जो भी एप आपको मिले, उस पर क्लिक कर दें।

4 of 5
बिना पासवर्ड मोबाइल की गैलरी खोलने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके सामने एक विंडो आएगी, जिस पर आपको अनइंस्टॉल, एप का वर्जन जैसे विकल्प दिखेंगे। यहां पर आपको जहां भी फोर्स स्टॉप का विकल्प दिखे, उस पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना पासवर्ड मोबाइल की गैलरी खोलने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • जैसे ही आप फोर्स स्टॉप पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक मैसेज आएगा उसके ओके पर क्लिक कर दें। इसके बाद वो एप खुल जाएगा वो भी बिना पासवर्ड के। हालांकि, किसी का भी मोबाइल और उसकी गैलरी बिना उस व्यक्ति की अनुमति के खोलना उचित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें