Car Tips: हम में से कई लोग आवाजाही के लिए कार का उपयोग करते हैं। सफर करने के लिए कार काफी सुविधाजनक साधन है। यह न केवल हमारे सफर को आरामदायक बनाती है बल्कि इससे समय की भी काफी बचत होती है। आधुनिक युग में कई ऐसी कारें बाजार में आ रही हैं, जिनमें आपको बेहद शानदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
कार खरीदते समय लोग माइलेज फैक्टर पर जरूर गौर करते हैं। माइलेज से तात्पर्य है कि एक कार एक लीटर पेट्रोल या डीजल में कितने किलोमीटर का सफर तय करती है। अच्छी माइलेज वाली कार कम ईंधन में ज्यादा दूरी का सफर तय करती है। वहीं अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी कार अच्छा माइलेज नहीं देती है। इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ता है। अगर आपकी कार अच्छा माइलेज नहीं दे रही है, तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप कार के माइलेज को बढ़ा सकते हैं।