फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गर्मी शुरू होने से पहले अपनी कार में जरूर कर लें ये चीजें, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें

Mon, 26 Feb 2024 12:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Car Care Tips For Summer - फोटो : Istock
सर्दियों का सीजन खत्म हो रहा है। धीरे-धीरे गर्मियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। ऐसे में कई लोग रात को सोते समय अपने घरों में हल्की स्पीड पर पंखा भी चलाने लगे हैं। गर्मी की शुरुआत होने से पहले आपको अपनी कार में कुछ जरूरी कामों को करा लेना चाहिए। तापमान बढ़ने की वजह से आपकी कार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में गर्मियों के शुरू होने से पहले कार की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको गर्मी शुरू होते ही अपनी कार में जरूर करा लेना चाहिए। ऐसे में गर्मी के मौसम में आपकी कार पूरी तरह ठीक रहेगी और कार को चलाने में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Car Care Tips For Summer - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्मियों के सीजन में कार के टायर तेजी से घिसते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि गर्मियों में सड़क काफी गर्म होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Car Care Tips For Summer - फोटो : Istock
ऐसे में गर्मियों के सीजन के शुरू होते ही अपनी कार को जरूर चेक कराना चाहिए। अगर टायर काफी पुराने हो चुके हैं। ऐसे में तेज स्पीड में इनके फटने का खतरा रहता है। इस कारण टायर पुराने होने पर आपको इन्हें बदलवा लेना चाहिए। 

4 of 5
Car Care Tips For Summer - फोटो : Istock
गर्मियों के सीजन में कार चलाते समय इंजन सामान्य से ज्यादा गर्म होता है। ऐसे में जरूरी है आपको अपने इंजन ऑयल को गर्मियां शुरू होते ही बदलवा लेना चाहिए। इससे कार के इंजन की सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Care Tips For Summer - फोटो : Istock
गर्मियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि कई गाड़ियों में ओवरहीटिंग की समस्या आती है। ऐसे में गर्मियां शुरू होते ही आपको वॉटर बॉडी को जरूर चेक करा लेना चाहिए। वहीं अगर कूलेंट का लेवल कम हो गया है। ऐसे में इसे टॉपअप जरूर करें। 

MF SIP: 4 हजार रुपये निवेश करके अपनी बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 20.2 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें