कार चलाते समय कई कारणों से एक्सीडेंट के मामले सामने आते हैं, जिनमें से एक कारण कार चलाते समय नींद का आना भी है। ऐसा पाया गया है कि लंबे सफर के दौरान थकान की वजह से कई बार लोगों की आंखें भारी होने लगती है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, ऐसे में आपके लिए ब्रेक लेकर फ्रेश होना ही एक बेहतर विकल्प होता है। वरना कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। ये एक गंभीर समस्या है, जिस पर काम किया जा रहा है। दरअसल, नागपुर में ऐसी डिवाइस तैयार की गई है, जो ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर आपको अलर्ट करेगी और हादसा होने से भी बचाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही नागपुर का परिवहन विभाग इस डिवाइस को वाहनों में लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इसे पहले कुछ ही वाहनों में लगाकर इसका टेस्ट किया जाएगा। उसके बाद ही इस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आइए जानते है कि ये डिवाइस आखिर काम कैसे करता है।