फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Ticket Rules: किसी भी ट्रेन टिकट को करवा रहे हैं कैंसिल तो पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकता है नुकसान

Thu, 22 Sep 2022 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
Train Ticket Rules: रोजाना लाखों की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं। इसके लिए कोई अपने वाहन से जाता है, कोई बस से यात्रा करता है तो कोई अन्य वाहन से। लेकिन बात जब ट्रेन की आती है, तो भारतीय ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसके लिए टिकट खरीदना पड़ता है, जिसे कुछ लोग प्लेटफॉर्म से खरीदते हैं तो अब ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही टिकट खरीद लेते हैं। लेकिन कभी किसी कारण से यात्रा न करने के कारण लोग अपना कंफर्म टिकट तक कैंसिल करवा देते हैं। पर अगर आप कभी अपने कंफर्म टिकट को कैंसिल करवाने जा रहे हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि टिकट कैंसिल करवाने पर कितने पैसे कट जाते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप आगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
चार्ट बनने से पहले इतना चार्ज:-

अगर आप किसी कारण से  48 घंटे पहले यानी चार्ट बनने से पहले अपना ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो आपको...
  1. फर्स्ट/एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये
  2. एसी 2 टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये
  3. एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये
  4. स्लीपर के लिए 120 रुपये
  5. सेकंड क्लास के लिए 80 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
डिपार्चर से 12 घंटे पहले
  • अगर आप अपनी ट्रेन टिकट को निर्धारित डिपार्चर से 12 घंटे पहले कैंसिल करवाते हैं। तो ऐसी स्थिति में आपका कैंसिलेशन चार्ज न्यूनतम फ्लैट रेट के किराए का 25 प्रतिशत होता है। जबकि 12 घंटे से कम और 4 घंटे से पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर ये चार्ज 50 प्रतिशत हो जाता है।

4 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
तत्काल टिकट
  • अगर आप कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते हैं, और फिर किसी वजह से इसे कैंसिल करवाते हैं, तो आपको किसी भी तरह का कोई रिफंड नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : iStock
  • दूसरी तरफ अगर ऐसी तत्काल ट्रेन टिकट को कैंसिल कराया जाता है, जो वेटिंग लिस्ट वाली हो। तो ऐसी टिकट पर चार्ज कटता है। वहीं, तत्काल ई-टकिट को आंशिक रूप से कैंसिल करने की अनुमति होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें