फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Suraksha Bima Yojana: 20 रुपये के निवेश पर मिलेगा 2 लाख का लाभ, जानें क्या है स्कीम

Thu, 22 Sep 2022 12:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
PM Suraksha Bima Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2015 में की गई थी। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना जीवन बीमा नहीं करा पाते हैं। वहीं अगर व्यक्ति की दुर्भाग्यवश जान चली जाती है। इस स्थिति में परिवार के सदस्यों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसके अलावा उन्हें कई प्रकार की आर्थिक दिक्कतें भी परेशान करने लगती हैं। लोगों की इसी समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की है। भारत सरकार की इस स्कीम में आप बेहद ही कम मात्रा में प्रीमियम की राशि का भुगतान करके 2 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आपको मात्र 20 रुपये के प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस स्कीम में आपको पूरे 2 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना या विकलांगता की स्थिति में लोगों को सहायता राशि दी जाती है। इसमें ऑटो डेबिट के माध्यम से प्रीमियम की राशि 1 जून को अपने आप कट जाती है। स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली वैधता अगले साल 31 मई तक होती है।

4 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अगर व्यक्ति आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं व्यक्ति की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है या वो स्थाई विकलांग हो जाता है। ऐसे में उसको सरकार द्वारा 2 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : iStock
इस स्कीम में अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में विजिट करके भी इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें