Direct Solar Power Fridge: गर्मियों के मौसम में बिजली का बिल आते ही अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। यही वजह है कि आज हर कोई अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहा है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पर्यावरण के प्रति जागरुक हैं इसलिए सोरल पैनल लगवाते हैं। बहुत से लोगों के मन में इसको लेकर एक भ्रम रहता है कि क्या सूरज की रोशनी से सीधे एसी, फ्रिज या पानी की मोटर चलाई जा सकती है?
सीधे शब्दों में कहें तो सूरज से मिलने वाली बिजली और घर के भारी उपकरणों की जरूरत में थोड़ा फर्क होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह तकनीक कैसे काम करती है और इसके लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।