हर किसी के पास ये अधिकार होता है कि उसका जो मन आए वो करे, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कुछ गलत काम करो। वहीं, कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें हमें करने से पहले परमिशन लेना जरूरी होता है। जैसे- पेड़ कटाना।
एक बात सभी के लिए जानना जरूरी हो जाता है कि पेड़ सिर्फ इसलिए नहीं काट सकते क्योंकि वह आपकी जमीन पर लगा है। अगर आपके घर, प्लॉट या किसी दूसरी निजी जमीन पर कोई पेड़ लगा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे अपनी मर्जी से काट सकते हैं। चलिए जानते हैं पेड़ काटने के क्या नियम है...