Pan Card Name Correction Online Process: पैन कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंक खाता खुलवाने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने तक हर जगह होता है। हालांकि, कई बार स्पेलिंग में गलती या शादी के बाद सरनेम बदलने के कारण लोगों को पैन कार्ड में नाम सुधारना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
आप घर बैठे एनएसडीएल के आधिकारिक पोर्टल के जरिए बेहद आसानी से ऑनलाइन नाम संशोधन कर सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस पूरी प्रक्रिया को घर बैठे आसानी से कैसे पूरा किया जा सकता है।