Women Farmers PM Kisan Scheme: हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अक्सर यह लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या खेती-किसानी करने वाली महिलाएं भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम-किसान योजना का लाभ उठा सकती हैं।
सरकार के नियमों के अनुसार महिला किसानों को इस योजना के तहत सशक्त बनाने के लिए पूरी छूट दी गई है। अगर महिला के नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है, तो वह इस योजना के तहत हर साल मिलने वाली आर्थिक मदद के लिए आसानी से आवेदन कर सकती हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके क्या नियम हैं।;