PPF Account Inactive Rules: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ को देश में सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म निवेश योजनाओं में से एक माना जाता है, जिसमें लोग अपने भविष्य और रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाते हैं। इस योजना के नियमों के मुताबिक निवेशकों को हर वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करने होते हैं।
मगर कई बार ऐसा समय आ जाता है कि लोग किसी वित्तीय परेशानी के कारण एक या उससे ज्यादा साल तक खाते में पैसे जमा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह बड़ा डर रहता है कि क्या खाता बंद हो जाएगा? आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके असल नियम क्या हैं।