फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर जार की ब्लेड्स को चमकाकर धारदार बना देगा सेंधा नमक, अपनाएं यह ट्रिक

Tue, 15 Sep 2026 04:35 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Mixer Jar Cleaning: मिक्सर जार की ब्लेड समय के साथ ठीक से काम नहीं करती तो कई लोग उसे तेज करने के लिए सेंधा नमक पीसने की घरेलू ट्रिक बताते हैं। हालांकि, इससे ब्लेड सच में तेज हो जाएगी, इसका कोई पक्का वैज्ञानिक सबूत नहीं है। फिर भी जार की सफाई के लिए इस तरीके को आजमाया जा सकता है, बस सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
मिक्सर जार की ब्लेड हो गई है सुस्त? - फोटो : AI
मिक्सर जार का इस्तेमाल रोज सब्जियों का मसाला, चटनी, शेक और कई दूसरी चीजें बनाने में होता है। लगातार इस्तेमाल के बाद जार की ब्लेड पहले जैसी अच्छी तरह काटती नहीं है। कई बार इसकी वजह ब्लेड का घिसना होती है, लेकिन सिर्फ ब्लेड को जिम्मेदार मानना सही नहीं है। जार में जरूरत से ज्यादा सामान भरना, बहुत कम पानी डालना या जार के नीचे कुछ फंस जाना भी मिक्सिंग को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सबसे पहले जार और ब्लेड की सफाई कर लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिक्सर जार की ब्लेड हो गई है सुस्त? - फोटो : freepik.com
सेंधा नमक वाली ट्रिक कैसे आजमाएं?
घरेलू तौर पर कुछ लोग जार में थोड़ा सेंधा नमक डालकर उसे कुछ सेकंड चलाने की सलाह देते हैं। इसके पीछे माना जाता है कि नमक के दाने ब्लेड के संपर्क में आकर जमी गंदगी को हटाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप यह तरीका आजमा रहे हैं तो जार को खाली करके उसमें थोड़ी मात्रा में सेंधा नमक डालें।
विज्ञापन

3 of 5
मिक्सर जार की ब्लेड हो गई है सुस्त? - फोटो : freepik.com
ऐसे करें इस्तेमाल
 ढक्कन अच्छी तरह बंद करके मिक्सर को कुछ सेकंड के लिए चलाएं। इसके बाद जार को खोलकर नमक निकाल दें और पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि इसे ब्लेड को धार देने का पक्का तरीका न समझें। सेंधा नमक ब्लेड को नई या पहले जैसी तेज धार देने की गारंटी नहीं देता।

4 of 5
मिक्सर जार की ब्लेड हो गई है सुस्त? - फोटो : freepik.com
ब्लेड सच में खराब हो गई है तो क्या करें?
अगर जार की ब्लेड लगातार इस्तेमाल के बाद भी ठीक से चीजें नहीं काट रही है तो उसे जबरदस्ती चलाने से फायदा नहीं होगा। ब्लेड टेढ़ी हो गई है, बहुत घिस गई है या जार का नीचे वाला हिस्सा ठीक से घूम नहीं रहा है तो उसे चेक करवाना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिक्सर जार की ब्लेड हो गई है सुस्त? - फोटो : freepik.com
चेक करने की न करें गलती
मिक्सर चलाते समय जार में हाथ या उंगली डालकर ब्लेड को चेक करने की गलती बिल्कुल न करें। ब्लेड बंद होने के बाद भी उसे हाथ से घुमाने से बचें। सफाई करते समय भी सावधानी रखें, क्योंकि ब्लेड काफी तेज हो सकती है। इसलिए सेंधा नमक वाली ट्रिक को सिर्फ एक घरेलू सफाई उपाय की तरह देखें। अगर ब्लेड की धार सच में खराब हो चुकी है तो जार की ब्लेड बदलवाना ज्यादा सही और सुरक्षित तरीका है।

एसी का आउटडोर यूनिट छत-दीवार या जमीन में से कहां लगवाएं? जानें सही जगह

गैस बर्नर की गंदगी नहीं हो रही साफ? इनो का ये तरीका एक बार जरूर आजमाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें