फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए डिटेल्स

Sun, 15 Sep 2024 06:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
Ayushman Bharat Yojana: देश में एक बड़ी संख्या गरीब लोगों की है। इन गरीब लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैसों के अभाव में इन लोगों के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होती है। इस कारण अगर किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी इन लोगों को हो जाए तो पैसों की कमी की वजह से ये अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। कई बार ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इन लोगों की जान तक चली जाती है। बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में देश में हर साल बड़ी तादाद में लोगों की जान चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। हाल ही में मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत देश में 70 साल या उससे अधिक उम्र के जो बुजुर्ग हैं उनको आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
इस एलान के बाद कई लोग यह सवाल कर रहे हैं कि क्या देश के सभी बुजुर्ग जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है वे आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के लाभ किसी भी सामाजिक और आर्थिक स्थिति से आने वाले 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिक ले सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप अप कवर भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों को सामना नहीं करना होगा। आप आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान मित्र एप की मदद से आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें