Zero Balance Account Negative Balance: आजकाल ज्यादातर लोग बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट या जनधन खाता खुलवाना पसंद करते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह सोच होती है कि इसमें कम से कम बैलेंस बनाए रखने का कोई झंझट नहीं होता और अगर खाते में एक भी रुपया न रहे तो भी बैंक कोई पेनाल्टी नहीं लगाएगा। हालांकि, कई बार ग्राहकों को यह देखकर हैरानी होती है कि बिना किसी लेनदेन के भी उनका बैलेंस माइनस में दिखने लगता है।
इस बात को लेकर आम लोगों के मन में काफी भ्रम रहता है कि क्या जीरो बैलेंस खाता भी कभी माइनस में जा सकता है? आइए इस लेख में समझते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक का इस पर क्या नियम है और ऐसा क्यों होता है।