फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या जीरो बैलेंस खाते में माइनस में जा सकता है आपका बैलेंस? यहां दूर कर लें यह भ्रम

Tue, 13 Oct 2026 08:21 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के पास जीरो बैंक अकाउंट होने के बाद भी उनके खाते से बैलेंस निगेटिव में चला जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि क्या जीरो बैलेंस अकाउंट कभी माइनस में जा सकता है और इससे जुड़े क्या नियम हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जीरो बैलेंस अकाउंट माइनस बैलेंस - फोटो : AI
Zero Balance Account Negative Balance: आजकाल ज्यादातर लोग बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट या जनधन खाता खुलवाना पसंद करते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह सोच होती है कि इसमें कम से कम बैलेंस बनाए रखने का कोई झंझट नहीं होता और अगर खाते में एक भी रुपया न रहे तो भी बैंक कोई पेनाल्टी नहीं लगाएगा। हालांकि, कई बार ग्राहकों को यह देखकर हैरानी होती है कि बिना किसी लेनदेन के भी उनका बैलेंस माइनस में दिखने लगता है।

इस बात को लेकर आम लोगों के मन में काफी भ्रम रहता है कि क्या जीरो बैलेंस खाता भी कभी माइनस में जा सकता है? आइए इस लेख में समझते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक का इस पर क्या नियम है और ऐसा क्यों होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिनिमम बैलेंस न रखने पर पेनल्टी का नियम - फोटो : Freepik
मिनिमम बैलेंस न रखने पर पेनल्टी का नियम
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, किसी भी जीरो बैलेंस या जनधन खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई भी बैंक आपसे पेनल्टी या जुर्माना नहीं वसूल सकता।
  • अगर किसी सामान्य खाते में पेनल्टी लगती भी है, तो उससे बैलेंस माइनस में नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

3 of 5
खाता माइनस में जाने की असली वजह - फोटो : Adobe Stock
खाता माइनस में जाने की असली वजह
  • जीरो बैलेंस खातों में मिनिमम बैलेंस की पेनल्टी भले न लगे, लेकिन बैंक के अन्य सालाना शुल्क जैसे डेबिट कार्ड का मेंटेनेंस चार्ज, एसएमएस अलर्ट फीस या चेकबुक चार्ज काटे जाते हैं।
  • जब खाते में पैसे नहीं होते, तो ये सर्विस चार्ज कटने पर बैलेंस माइनस में चला जाता है।

4 of 5
सर्विस चार्ज से माइनस बैलेंस पर गाइडलाइन - फोटो : Adobe Stock
सर्विस चार्ज से माइनस बैलेंस पर गाइडलाइन
  • आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी भी तरह का बैंक चार्ज कटने की वजह से ग्राहक का खाता माइनस में नहीं होना चाहिए।
  • अगर किसी शुल्क की वजह से बैलेंस शून्य से नीचे जाता है, तो बैंक को ग्राहक को पहले सूचित करना होता है और तुरंत कोई अवैध जुर्माना नहीं थोपा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
माइनस बैलेंस से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें
  • अगर आप लंबे समय तक जीरो बैलेंस खाते का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसमें थोड़ा बैलेंस जरूर रखें ताकि सालाना सर्विस चार्ज आसानी से कट जाएं।
  • अगर आपको खाता बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना है, तो उसे बैंक शाखा में जाकर आधिकारिक रूप से बंद करवा देना ही समझदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें