आप जिस भी कंपनी का सामान खरीदते हैं, तो उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है। प्रोडक्ट का अच्छा होना, कम दाम में होना और ऑफर्स ऐसे कई कारण एक चीज को खरीदने के पीछे होते हैं। वहीं, कंपनियां भी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए कई तरह के लुभावने और आकर्षक ऑफर्स निकालती रहती हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनके ऑफर्स के या इन्हें ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण ग्राहक का नुकसान तक हो जाता है। दरअसल, ऐसी ही एक सर्विस है 'बाय नाउ पे लेटर', जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को ये मौका देती है कि वो पहले बिना पैसे दिए जमकर खरीदारी कर लें और फिर बाद में इसका बिल आप चुका सकते हैं। लेकिन अगर आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर इसके बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इसके ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में भी जान लें। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...