फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: नौकरी की चिंता छोड़िए, सरकार के सहयोग से शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

Fri, 18 Mar 2022 11:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bay Leaf Business Idea - फोटो : Istock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं होते। नौकरी में सुरक्षा तो जरूर मिलती है पर आर्थिक स्वतंत्रता नहीं। फाइनेंशियल फ्रीडम पाने के लिए कई कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़कर एक अच्छे बिजनेस को शुरू करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में वे अपने व्यापार को सही दिशा नहीं दे पाते। अगर आप भी अपनी नौकरी से तंग आ चुके हैं और एक नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करने पर आपकी शानदार कमाई होगी। इसके अलावा बिजनेस को शुरू करने पर आपको सरकार का भी सहयोग मिलेगा। इस बिजनेस में आपको तेज पत्ते की खेती करनी है। यह काफी लाभदायक बिजनेस है। भारत में कई लोग तेज पत्ते की खेती करके जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Bay Leaf Business Idea - फोटो : Pixabay
तेज पत्ते की खेती करने में आपको काफी मेहनत की जरूरत होगी। वहीं इसका पौधा जब बड़ा होने लगता है वैसे-वैसे मेहनत भी कम करनी होती है। एक बार पौधा जब पेड़ बन जाएगा, उसके बाद आपको सिर्फ पेड़ की देखभाल करनी है।
विज्ञापन

3 of 5
Bay Leaf Business Idea - फोटो : Pixabay
तेज पत्ते की खेती करने पर आपको राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की तरफ से 30 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलता है। ऐसे में इस बिजनेस में आपको सरकार की मदद भी मिलेगी।

4 of 5
Bay Leaf Business Idea - फोटो : Istock
तेज पत्ते के एक पौधे से आप सालाना 5 हजार रुपये तक कमाई कर सकते हैं। अगर आप इसके 25 पौधों को लगाते हैं, तो साल में आसानी से 75 से 1 लाख 25 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bay Leaf Business Idea - फोटो : istock
बाजार में हमेशा तेजपत्ते की मांग रहती है। ऐसे में इसकी खेती करके आप शानदार कमाई कर सकते हैं। देश में कई लोग बड़े पैमाने पर तेज पत्ते की खेती करके अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें