फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस बिजनेस के जरिए कमा सकते हैं 5 लाख रुपये तक, सरकार भी देगी सब्सिडी, जानें कैसे

Wed, 07 Jun 2023 08:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मशरूम की खेती करने का तरीका - फोटो : istock
Business Ideas: अपने आज की जरूरतों को पूरा करने के लिए और आने वाले कल को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लोग कुछ न कुछ काम धंधा करते ही हैं। वहीं, नजर आता है कि एक बड़ी संख्या में लोग नौकरी करते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं जो नौकरी से परेशान नजर आते हैं और अपना खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ये पता नहीं कि वो कौन सा बिजनेस करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई बिजनेस करना चाहते हैं, तो आप यहां एक ऐसे बिजनेस के बारे में जान सकते हैं जिसमें कमाई अच्छी हो सकती है। वहीं, इस बिजनेस के लिए आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मशरूम की खेती करने का तरीका - फोटो : istock
पहले बिजनेस के बारे में जान लें
  • जिस बिजनेस की बात की जा रही है, वो है मशरूम का व्यवसाय। मशरूम की काफी डिमांड रहती है, जिसके कारण आप इस बिजनेस में अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस योजना में कम समय में आप ज्यादा पैसा तक बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मशरूम की खेती करने का तरीका - फोटो : istock
इतने पैसों की होगी जरूरत
  • अगर आप इस मशरूम के बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 50 हजार रुपये की जरूरत होगी। इस पैसे के जरिए आप इस बिजनेस को कर सकते हैं। वहीं, सरकार आपको इस बिजनेस को शुरू करने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है।

4 of 5
मशरूम की खेती करने का तरीका - फोटो : Istock
बिजनेस कैसे शुरू हो सकता है?
  • आप प्रति वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आसानी से पैदा कर सकते हैं। दूसरी तरफ इस खेती को बड़े पैमाने पर करने के लिए आप एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज और कृषि अनुसंधान केंद्रों से मशरूम की खेती की ट्रेनिंग भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मशरूम की खेती करने का तरीका - फोटो : istock
कमाई के बारे में जान लें
  • जब आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आपकी कमाई भी अच्छी हो सकती है। आप अगर 10 वर्ग फुट में मशरूम उगाना शुरू करते हैं, तो आप हर साल 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें