फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: गांव में ही रहकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Thu, 27 Jul 2023 05:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
Business Ideas: देश में एक बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। हालांकि, गरीबी के कारण नौकरी की खोज में बीते लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र से बड़े पैमाने पर लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। अगर आपकी भी कृषि या किन्हीं दूसरे माध्यम से अच्छी आमदनी नहीं हो रही है और नौकरी की तलाश में मजबूरन शहर की ओर आने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस की खास बात यह है कि इसे आप अपने गांव में ही रहकर शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस सॉइल हेल्थ टेस्टिंग का है। अगर आप एक अच्छी प्लानिंग से सॉइल हेल्थ टेस्टिंग बिजनेस की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आप इस बिजनेस के माध्यम से अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। गांव देहातों में कई लोग इस बिजनेस को शुरू कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
सॉइल हेल्थ टेस्टिंग लैब में मिट्टी की जांच की जाती है। सरकार अपनी एक खास योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर पर मिनी सॉइल हेल्थ टेस्टिंग लैब को खोलने का मौका दे रही है। ऐसे में आपको इस बिजनेस को शुरू करने में  देर नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
अगर आप भी इस लैब को खोलना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास एग्री क्लीनिक और कृषि उद्यमी ट्रेनिंग के साथ 10वीं की डिग्री होनी जरूरी है।

4 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
इसके अलावा आपकी उम्र 18 से 40 के बीच होनी चाहिए। सॉइल टेस्टिंग लैब को खोलने के लिए आपको अपने जिले के उपनिदेशक या फिर संयुक्त निदेशक कृषि के ऑफिस में जाकर वहां इस बारे में संपर्क करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : i stock
आप इस वेबसाइट soilhealth.dac.gov.in पर विजिट करके भी जरूरी जानकारी ले सकते हैं। सॉइल टेस्टिंग लैब बिजनेस में कमाई की काफी अच्छी संभावनाएं छुपी हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें