फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस बिजनेस से हर महीने होगी 2 लाख रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें इसकी शुरुआत

Tue, 22 Feb 2022 05:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हींग की खेती करके आप कर सकते हैं लाखों की कमाई - फोटो : istock
भारत में कई लोग नौकरी छोड़कर अपने बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी और संसाधनों के अभाव में वो अपना कारोबार नहीं शुरू कर पाते। अगर आप भी एक नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करके आप हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको हींग की खेती करनी होगी। पहले भारत में हींग को विदेशों से मंगवाया जाता था। वहीं अब हमारे देश में भी बड़े पैमाने पर हींग की खेती की जाती है। बाजार में हर सीजन हींग की काफी मांग रहती है। ऐसे में इसकी खेती करके आप अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। भारत के बाजारों में शुद्ध हींग की कीमत 35 से 40 हजार रुपये किलोग्राम है। ऐसे में इस बिजनेस को शुरू करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
हींग की खेती करके आप कर सकते हैं लाखों की कमाई - फोटो : istock
हींग के बीज को ग्रीन हाउस में 2-2 फीट की दूरी से बोया जाता है। वहीं पौधों को निकालने के बाद इसको 5-5 फीट की दूरी पर लगाया जाता है। इसकी खेती करते समय जमीन की नमी को देखकर इसके पौधों पर पानी का छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
हींग की खेती करके आप कर सकते हैं लाखों की कमाई - फोटो : Istock
अगर आप इसकी खेती में अधिक पानी का उपयोग कर रहे हैं, तो पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। हींग के पौधों को पेड़ बनने में करीब 5 वर्ष का समय लगता है। इस बिजनेस की शुरुआत करने में आपको करीब 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

4 of 5
हींग की खेती करके आप कर सकते हैं लाखों की कमाई - फोटो : Istock
आपको मशीनों को खरीदने के लिए भी पैसों को खर्च करना होगा। इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, जीएसटी नंबर, बिजनेस पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हींग की खेती करके आप कर सकते हैं लाखों की कमाई - फोटो : Istock
बाजार में शुद्ध हींग आसानी से 35 से 40 हजार रुपये किलो तक बिक जाती है। ऐसे में अगर आप हर महीने 5 किलो हींग भी बेच देते हैं, तो इस स्थिति में आप हर महीने 2 लाख रुपये तक कमाई हींग के बिजनेस से कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें