फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: मात्र 50 हजार रुपये निवेश करके शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Sun, 20 Mar 2022 03:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Digital Hoarding business Idea - फोटो : iStock
योजनाबद्ध ढंग से किए गए बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी किसी नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस बिजनेस को आप मात्र 50 हजार रुपये के छोटे निवेश से शुरू कर सकते हैं। इस व्यापार को शुरू करने पर आपकी शानदार कमाई होगी। ये बिजनेस ऑनलाइन होर्डिंग का है। भारत में कई लोग इस बिजनेस के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि आप इसे घर बैठे ही शुरू कर सकते हैं। इसे शुरू करने के लिए आपको स्पेस की भी ज्यादा जरूरत नहीं होगी। आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन हॉर्डिंग का व्यापार एक कमरे से शुरू कर सकते हैं। कोरोना महामारी के बाद कई लोग ऑनलाइन होर्डिंग के बिजनेस को शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ऑनलाइन हॉर्डिंग के बिजनेस के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
Digital Hoarding business Idea - फोटो : i stock
देश में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने मात्र 50 हजार के छोटे निवेश से इस बिजनेस को शुरू किया था। आज वो हर साल करोड़ों रुपये का टर्नओवर इस व्यापार के जरिए उठा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Digital Hoarding business Idea - फोटो : Istock
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास ग्राफिक डिजाइनिंग और कंप्यूटर की अच्छी खासी जानकारी का होना जरूरी है। अगर आपके पास दोनों की अच्छी नॉलेज है, तो इस व्यापार को आप शुरू कर सकते हैं।

4 of 7
Digital Hoarding business Idea - फोटो : istock
इस बिजनेस के जरिए कमाई करने के लिए शुरुआत में आपको फ्रीलांसिंग वेबसाइट पर क्लाइंट को ढूंढना होगा। इसके अलावा आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन होर्डिंग की जानकारी देकर लोगों से ऑर्डर ले सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Digital Hoarding business Idea - फोटो : istock
धीरे धीरे जब आपको ऑनलाइन होर्डिंग बनाने के लिए ऑर्डर मिलने लगेंगे। उसके बाद आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। जब आपके डिजिटल होर्डिंग की पहुंच ज्यादा बढ़ेगी। उसके बाद आपके पास कई ऑर्डर्स भी आने लगेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Digital Hoarding business Idea - फोटो : istock
कई लोग जो डिजिटल होर्डिंग का बिजनेस कर रहे हैं। उनकी मानें तो वो एक महीने तक होर्डिंग लगवाने के करीब 1 लाख रुपये तक लेते हैं। वहीं अगर होर्डिंग दिल्ली मुंबई के हाई प्रोफाइल लोकेशन पर लग रही है, तो वो इसके लिए एक महीने के 10 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Digital Hoarding business Idea - फोटो : iStock
त्योहार के सीजन में होर्डिंग लगाने के 10 से 12 ऑर्डर एक महीने में आ जाते हैं। ऐसे में डिजिटल होर्डिंग बिजनेस को शुरू करने पर आपकी शानदार कमाई होगी। देश में कई लोग इस बिजनेस के जरिए करोड़ों रुपयों का टर्नओवर हर साल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें