फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस दे रहा है आपको घर बैठे हर महीने हजारों रुपये कमाने का मौका, ऐसे करें शुरुआत

Mon, 05 Dec 2022 03:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Franchise Scheme - फोटो : Istock
Post Office Franchise Scheme: कोरोना महामारी के बाद कई लोगों की नौकरी गई है। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद कई चीजें ठीक जरूर हुई हैं। इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं, जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं या कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस आपको हर महीने कमाई करने का शानदार मौका दे रहा है। आप पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर अपनी हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेनी होगी। हालांकि, फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास आवश्यक जगह का होना जरूरी है। इसके बाद आप पांच हजार रुपये जमा करके पोस्ट के मिनी डाकघर को खोल सकते हैं। देश में आज के समय 3 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस हैं। इसके बावजूद पोस्ट ऑफिस में काफी भीड़ रहती है। इसी समस्या को देखते हुए मिनी डाकघर स्कीम को लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Franchise Scheme - फोटो : Istock
अगर आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Franchise Scheme - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको सिक्योरिटी के लिए पांच हजार रुपये जमा करना होगा। इन पैसों को जमा करने के बाद आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए अनुमति मिल जाएगी। 

4 of 5
Post Office Franchise Scheme - फोटो : istock
इसको खोलने के बाद आप डाक टिकट, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, आदि कई तरह की सर्विस देकर शानदार कमाई कर सकते हैं। गौरतलब बात है कि फ्रेंचाइजी मिलने के बाद 6 महीने तक आपके काम का निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Franchise Scheme - फोटो : istock
अगर आप इस दौरान अच्छा काम करते हैं। ऐसे में आपकी फ्रेंचाइजी को रिनुअल कर दिया जाएगा। इसे खोलने के बाद आपको प्रति पंजीकृत डाक पोस्ट की बुकिंग पर 2 रुपये मिलेगा। मनी ऑर्डर की बुकिंग पर आपको 2 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा डाक टिकटों की बिक्री और अन्य बिक्री पर पांच प्रतिशत का कमीशन भी मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें