अगर आप कम बजट में विदेश घूमने जाना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आप स्मार्ट प्लानिंग, सही जगह का चुनाव और पैसे बचाने की रणनीति को अपनाकर बिना ज्यादा पैसे खर्च किए विदेश घूम सकते हैं। आज के समय कई लोग बजट फ्रेंडली ढंग से कई देश घूमकर आते हैं। यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसमें लोग कम खर्च में नई संस्कृतियों, शानदार प्राकृतिक नजारों का अनुभव पाते हैं।
दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां घूमने जाना काफी किफायती है। हम आपको 4 ऐसे खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इन देशों में घूमने के लिए आपको भारत से सस्ते फ्लाइट विकल्प और वहां पर किफायती होटल भी मिलेंगे।