फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: बजट में बड़ा एलान, पीएम आवास योजना में 79 हजार करोड़ रुपये का फंड, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

Wed, 01 Feb 2023 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड - फोटो : istock
PM Awas Yojana: आज बजट का दिन था, तो ऐसे में हर किसी को उम्मीद थी कि उसकी झोली में सरकार की तरफ से क्या आएगा। जैसे- बात अगर पीएम आवास योजना की करें, तो इस योजना के लाभार्थियों को और योजना से जुड़ने वाले नए लोगों को ये आशा था कि सरकार इस आवास योजना में कुछ बदलाव करेगी। ऐसे में सरकार ने इस योजना से जुड़े लोगों को निराश नहीं किया और बजट 2023-24 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों को किफायती घर मुहैया करने के लिए बड़ा एलान करते हुए बताया कि अब इस योजना के बजट को 66 फीसदी बढ़ाया जा रहा है। इसलिए अब इसका फंड 79 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड - फोटो : ANI and Istock
  • अगर बात वित्त वर्ष 2022-23 की करें, तो उस दौरान वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना के लिए 48 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। वहीं, अब इसे बढ़ाकर 79 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड - फोटो : istock
  • मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और अपना घर बना रहे हैं। योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए जहां पहाड़ी इलाकों में लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रुपये की राशि सरकार की तरफ से दी जाती है। जबकि मैदानी इलाकों में ये राशि 1 लाख 20 हजार रुपये होती है।

4 of 5
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड - फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप इस आवास योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां ऑनलाइन आवेदन वाला विकल्प चुनें और दिए हुए फॉर्म को भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फॉर्म में अपनी जानकारी भरने के बाद आपको यहां आधार कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज लगाने होंगे
  • फिर आपको सबमिट करना है और प्रिंट और डाउनलोड वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें