वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने रेलवे के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाएंगे। इस ट्रेन की शुरुआत भारत में रेल सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से की गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है, जिसे पूरी तरह से देश में ही विकसित किया गया है। ऐसे में भारतीय रेल में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया गया है। एक तरह से वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ा कर सरकार भारतीय रेल सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने जा रही है। तो चलिए आज जानते हैं वंदे भारत ट्रेन क्या है और देश में इसकी शुरुआत कब हुई थी...