सरकार के स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए देश में एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेश करती रहती है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने पूरे देश में अपने भारत फाइबर (FTTH), एयर फाइबर और डीएसएल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए न्यू ईयर ऑफर 2022 पेश किया है। कंपनी के इस नए ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री में अमेजन फायर टीवी स्टिक (Amazon Fire TV Stick) का फायदा मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को लाइव कर दिया है। यानी ये प्लान 1 जनवरी, 2022 से सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है। अगर आप भी इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि इस प्लान के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे और इसका लाभ उठाने का तरीका क्या है? चलिए डिटेल से जानते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ...