Does Plastic Water Bottle Have an Expiry Date: क्या आप जानते हैं कि जिस प्लास्टिक की बोतन में आप पानी पीते हैं वो भी एक्सपायर हो जाती है। अगर आप इस बारे में जानकारी नहीं है तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्लास्टिक की बोतल में बिकने वाला पानी कितने दिन में एक्सपायर होता है?
- फोटो : अमर उजाला
Does Plastic Water Bottle Have an Expiry Date: आजकल यात्रा ऑफिस या घर में भी लोग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यानी प्लास्टिक की बोतल में बंद पानी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करते हैं। साफ और सुरक्षित समझकर खरीदा गया ये पानी भी वास्तव में एक तय समय सीमा तक ही बेहतर गुणवत्ता बनाए रखता है।
अक्सर लोगों को लगता है कि पानी कभी खराब नहीं होता, लेकिन सच यह है कि बोतलबंद पानी की भी एक्सपायरी डेट होती है। इसकी वजह पानी नहीं, बल्कि उसे रखने वाली प्लास्टिक बोतल होती है, जो समय के साथ रासायनिक बदलाव झेलती है।
गलत तरीके से स्टोर करने पर इसकी गुणवत्ता और जल्दी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि प्लास्टिक की बोतल में बिकने वाला पानी कितने समय तक सुरक्षित रहता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
प्लास्टिक की बोतल में बिकने वाला पानी कितने दिन में एक्सपायर होता है?
- फोटो : Adobe stock
प्लास्टिक की गुणवत्ता घटती है
पैकेज्ड पानी आमतौर पर PET या अन्य खाद्य-ग्रेड प्लास्टिक की बोतल में आता है। समय के साथ यह प्लास्टिक धीमे-धीमे कमजोर हो सकता है। अगर बोतल को लगातार तेज़ धूप, गर्म स्थान या अत्यधिक तापमान पर रखा जाए तो प्लास्टिक में मौजूद कुछ रसायन पानी में घुल सकते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए निर्माता एक्सपायरी डेट देते हैं ताकि सुरक्षित समय सीमा में पानी इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
3 of 5
प्लास्टिक की बोतल में बिकने वाला पानी कितने दिन में एक्सपायर होता है?
- फोटो : Adobe stock
स्टोरेज कंडीशन का असर
बोतल को अगर धूप में, छत पर, कार में या गर्म स्थान पर रखा गया है, तो पानी की शुद्धता और स्वाद प्रभावित हो सकता है। गर्मी और प्रकाश से बैक्टीरिया या algae का खतरा बढ़ सकता है। इसी कारण निर्माता स्टोरेज की सही शर्तों के साथ एक्सपायरी डेट बताते हैं।
4 of 5
प्लास्टिक की बोतल में बिकने वाला पानी कितने दिन में एक्सपायर होता है?
- फोटो : Freepik
बोतल खोलने के बाद
सील खोलने के बाद पानी हवा और बाहरी प्रदूषण के संपर्क में आता है। यह 1–2 दिन में बैक्टीरिया के विकास का खतरा बढ़ा देता है। इसलिए खुली बोतल को तुरंत खत्म करना या फ्रिज में स्टोर करना जरूरी है।