CBSE 10th Result 2026 Today: आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाले हैं। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही जहां छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल होता है, वहीं साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। ठग अक्सर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर छात्रों को "रिजल्ट जल्दी देखने" या "नंबर बढ़ाने" का झांसा देते हैं।
ऐसे में जैसे ही छात्र या विद्यार्थी ठगों द्वारा दिए गए असुरक्षित लिंक पर क्लिक करते हैं या अपनी निजी जानकारी साझा करते हैं, आपका मोबाइल हैक हो सकता है या बैंक खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं। इस रिजल्ट सीजन में ठगों ने अब AI वॉइस क्लोनिंग और फर्जी कॉल का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसलिए अभिभावकों और छात्रों को सतर्क रहना चाहिए कि बोर्ड कभी भी फोन पर पैसे की मांग नहीं करता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि जालसाज कैसे छात्रों को ठगते हैं।